HSC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) जल्द ही 10वीं (SSC Result 2024) और 12वीं (HSC Result 2024) बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कक्षाओं के लिए MSBSHSE रिजल्ट 20 मई 2024 तक घोषित होने की उम्मीद है, लेकिन बहुप्रतीक्षित परिणामों की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है।
नतीजे की तारीख आज घोषित होने की संभावना है. परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद छात्र एमएसबीएसएचएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर अपने अंक देख सकते हैं। एक ही समय में बड़ी संख्या में छात्रों के साइट पर लॉग इन करने से साइट क्रैश होने की आशंका रहती है. तो आप वैकल्पिक तरीके के तौर पर डिजिलॉकर , मोबाइल एसएमएस , बातमी एक्सप्रेस और एग्जाम हेल्पर पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें :
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (www.maharesult.nic.in / Exam हेल्पर HSC RESULT - By BE) पर जाएं और होमपेज पर कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और/या पंजीकरण संख्या दर्ज करें और माता का नाम डाले
- सबमिट बटन पर क्लीक करे और अपना रिजल्ट देखे ।
- भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।


Kavita
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
Delete